फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of the dead youth in the accident caused chaos

हादसे में मृत युवक का शव गांव आने पर मचा कोहराम

Thu, 02 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of the dead youth in the accident caused chaos
महुली। विढमगंज थाना क्षेत्र के डूमरा गांव से गाजियाबाद कमाने गए सुनील कुमार (25) पुत्र नाहक का शव गुरुवार को एंबुलेंस से घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

डूरमा गांव से सुनील के साथ उसी गांव के मोहन व झारखंड राज्य के जमुआ गांव निवासी सूरज कुमार गाजियाबाद कमाने गए थे। ये लोग रेलवे के एक कार्य में ठेकेदार के मार्फत कार्य कर रहे थे। शव लेकर गुरुवार को शाम छह बजे डूमरा पहुंचे मोहन व सूरज ने बताया कि गाजियाबाद के भोजपुर की पुलिस ने उन्हें बुधवार को फोन कर थाने बुलाया। जब वे थाने पहुंचे तो सुनील का शव सील कर दिया गया था। बताया गया कि सड़क हादसे में सुनील की मौत हुई है। डूमरा शव पहुंचने पर परिवार वालों ने इसकी जानकारी विढमगंज पुलिस को दी।पुलिस का कहना था कि थाने पांच लोग आ जाए और पंचनामा कर दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा ने बताया कि विढमगंज थानाध्यक्ष को नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed