फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead Body of teenager found under suspicious circumstances in Sonbhadra

Sonbhadra News: नए मकान पर सोने गए बेटे को जगाने पहुंचा पिता, कमरे के अंदर का नजारा देख चीख पड़ा

Tue, 28 Jan 2025 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 Jan 2025 11:51 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में बीजपुर थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। वह रात में नए मकान पर सोने के लिए गया था। 

विज्ञापन
Dead Body of teenager found under suspicious circumstances in Sonbhadra
मौके पर रोते- बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोडहर में मंगलवार सुबह एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डोडहर गांव के बेलहवा टोला निवासी श्यामलाल के 15 वर्षीय पुत्र राजू के रूप में हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


श्यामलाल अपने घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर नया मकान बनवा रहा है, जहां वह हर रोज रात में सोने जाता है। सोमवार की रात बेटा राजू निर्माणाधीन मकान पर सोने चला गया। मंगलवार सुबह जब श्यामलाल अपने बेटे को जगाने गया तो वह बिस्तर पर नहीं मिला। खोजबीन के दौरान पास के कमरे में राजू का शव पड़ा मिला। 
विज्ञापन


बेटे का शव देख हैरान रह गया पिता

बेटे का शव देखकर श्यामलाल के होश उड़ गए। मामले की सूचना परिजनों को मिलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किशोर के गले पर निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। घटना के हर पहलू पर जांच शुरू कर दी गई है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed