{"_id":"616b175b0f7a536555711020","slug":"dead-body-of-mother-and-daughter-found-landing-in-the-well-sonbhadra-news-vns617563367","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में उतराता मिला मां-बेटी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में उतराता मिला मां-बेटी का शव
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली के नौडिहा ग्राम पंचायत में मासूम बेटी के साथ मां का शव कुएं में उतराया मिला। दोनों की मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन चल रही है।
नौडिहा गांव निवासी शिवदास के पुत्र लल्लन चौरसिया की शादी करीब तीन वर्ष पहले कविता (22) से हुई थी। दोनों को एक वर्ष की बेटी शिवानी थी। बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद दंपती अपने कमरे में सोने चले गए। लल्लन के मुताबिक भोर में नींद खुली तो कविता और बेटी शिवानी बिस्तर पर नदारद थीं। कमरे का दरवाजा भी बाहर से बंद था। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग जुट गए। खोजबीन करने पर घर से कुछ दूर स्थित कुएं में मां-बेटी का शव उतराया मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। थाने के एसआई डीएन द्विवेदी ने बताया कि मृतका पिछले दो माह से सास-ससुर से अलग रह रही थी। मृतका के पिता विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। आशंका है कि इसी विवाद में बेटी और नतिनी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
---