फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of leopard found in Gurma forest, marks of wounds on body

सोनभद्र: गुरमा के जंगल में मिला तेंदुए का शव, शरीर पर जख्मों के निशान

Tue, 21 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of leopard found in Gurma forest, marks of wounds on body
सोनभद्र जिले के गुरमा रेंज में बलुई बीट के जंगल में मृत मिला तेंदुआ। - फोटो : SONBHADRA
कैमूर वन्य जीव विहार अंतर्गत गुरमा रेंज के जंगल में सोमवार को तेंदुए का शव मिला है। पेड़ के बीच फंसे तेंदुए के शरीर पर कई जख्म के भी निशान हैं। शव से तेज दुर्गंध के कारण आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत दो-तीन दिन पूर्व हुई होगी। फिलहाल वन विभाग ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए वन रेंज कार्यालय में रख दिया है। पिछले एक माह में जिले के तेंदुए के मौत की यह तीसरी घटना है। पांच दिन पूर्व इसी क्षेत्र में एक तेंदुए की मारकुंडी घाटी में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जबकि पिछले माह म्योरपुर के जंगल में तेंदुए को शिकारियों ने मार डाला था।
विज्ञापन

गुरमा वन रेंज अंतर्गत बलुई बीट के जंगल में गए ग्रामीणों ने सोमवार को एक तेंदुए को मृत हाल में देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव की छानबीन की तो देखा उससे शरीर पर कई जगह गहरे जख्म थे। पेड़ के तने में फंसे तेंदुए के शव से दुर्गंध उठ रहा था। उसके पंजों के कुछ नाखून कटे और आसपास खून के भी निशान दिखे। वन कर्मी ग्रामीणों की मदद से शव को कब्जे में लेकर गुरमा रेंज कार्यालय लाए। यहां पशु चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। चुर्क के वन्य जीव प्रतिपालक अरविंद कुमार ने बताया कि तेंदुए की मौत दो-तीन पूर्व होने की आशंका है। शरीर पर जख्म देख प्रतीत हो रहा है कि शिकार के लिए आपस में लड़ने के दौरान यह चोट आई है। शिकारियों ने मारा होता तो शव या उसके कीमती अंग भी साथ ले गए होते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कैमूर के जंगलों में अभी भी बड़ी संख्या में तेंदुआ होने की बात कही।
विज्ञापन

एक माह में तीन तेंदुओं की गई जान
करीब ढाई हजार वर्ग हेक्टेयर में फैले जिले के जंगलों में वन्य जीवों की बड़ी संख्या रही है। यहां तेंदुआ, बाघ, भालू, लकड़ बग्घा, लोमड़ी, हिरन सहित अन्य वन्य जीव दिखते रहे हैं, लेकिन संरक्षण के अभाव में इनकी संख्या निरंतर कम होती गई। एक माह में तेंदुए के मौत की तीसरी घटना ने वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर जंगलों में महकमे की सक्रियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। पहली घटना गत 28 जनवरी की है। म्योरपुर के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला था। पोस्टमार्टम में इसकी हत्या की बात सामने आई थी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। इसके बाद 15 फरवरी की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर मारकुंडी घाटी में सड़क पार करने के दौरान तेंदुआ ट्रक की चपेट में आ गया था। अब गुरमा के जंगल में तीसरे तेंदुए की मौत से वन विभाग सकते में है। लगातार हो रही मौतों से वन्य जीवों पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों में खनन तो कारण नहीं
वन्य जीवों की सुरक्षा के मद्देनजर ही सोन नदी के किनारे के क्षेत्र को संरक्षित एरिया घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी तरह के खनन कार्य की अनुमति नहीं है, ताकि वन्य जीव उन्मुक्त भाव से नदी किनारे विचरण कर सकें। उन्हें पानी की दिक्कत न हो। नियमों को दरकिनार कर कुछ खनन कारोबारी सोन नदी में भारी मशीन उतारकर खनन कर रहे हैं। दिन-रात धड़ल्ले से चल रहे खनन कार्य से वन्य जीवों के प्राकृतिक वास में खलल पड़ रही है। लिहाजा वह दूसरे क्षेत्र में भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed