फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of driver found in truck cabin

ट्रक के केबिन में चालक का मिला शव

Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of driver found in truck cabin
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बीडऱ गांव के बांध के पास खड़ी ट्रक में मंगलवार को ट्रक के केबिन में संदिग्ध हाल में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन स्वामी की सूचना पर पुलिस ने श्याम नारायण यादव (50) का शव पीएम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई। मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की अलसुबह बीडऱ निवासी स्वामीनाथ अपने ट्रक का दरवाजा खोल कर चालक को उठने के लिए आवाज दी, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मोटर मालिक ने केबिन के अंदर जाकर देखा तो चालक मृतवस्था में पड़ा था। उन्होंने बताया कि लाकडाउन से पहले ट्रक चलाने के लिए चालक आया था। इसी बीच लॉक डाउन लग गया और वह अपने घर नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि मृतक श्याम नारायण यादव ग्राम भेलसी थाना हंडिया जिला इलाहाबाद का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed