फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of contract worker found hanging in NTPC project Sonbhadra police engaged in investigation

सोनभद्रः एनटीपीसी परियोजना में फंदे पर लटकता मिला संविदाकर्मी का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Thu, 02 Sep 2021 05:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body of contract worker found hanging in NTPC project Sonbhadra police engaged in investigation
सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र स्थित एनटीपीसी रिहंद परियोजना के टॉवर नंबर छह के पास केबिन में बृहस्पतिवार की सुबह संविदा कर्मी का फंदे से लटकता शव पाया गया। उसका शव गमछे के सहारे पंखे के हुक से लटक रहा था। परियोजना अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सुसाइड नोट किसने लिखा है।
विज्ञापन

महरीकला डूमरचुआ गांव निवासी गोपाल दास (30) एनटीपीसी परियोजना में केबिन ब्वाय के तौर पर कार्यरत था। उसकी नियुक्ति यूपीएल के माध्यम से संविदा पर थी। बुधवार की रात खाना खाने के बाद वह टॉवर नंबर छह के पास रेलवे फाटक पर बने केबिन में ड्यूटी के लिए गया। सुबह जब काफी देर तक गोपाल का पता नहीं चला तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। केबिन के अंदर पंखे के हुक से गमछे के सहारे फंदे पर उसका शव लटकता देख सन्न रह गए। सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दी गई। सूचना पाकर सीओ दुद्धी रामाशीष यादव, बीजपुर एसओ देवतानंद सिंह, बभनी इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रोहित गंगवार आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद की पीआरओ शिक्षा गुप्ता ने बताया कि संविदा पर तैनात गोपाल दास की पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकती लाश मिली है। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सुसाइड नोट किसने लिखा है, इसका मिलान भी कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी राधिका, तीन साल का पुत्र श्रेयांश और चार की बेटी सुकृति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed