{"_id":"5fa435288ebc3e9baa35c440","slug":"dead-body-of-a-woman-found-hanging-in-the-house-sonbhadra-news-vns55678734","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का ससुराल में फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं कोतवाली पहुंचे महिला के मायके पक्ष वालों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे।
पुलिस के अनुसार मिर्जापुर जिले के हल्दी बहुती गांव निवासी निर्मला (24) की शादी चार साल पहले घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव निवासी रजनीश मौर्या से हुई थी। रजनीश के पिता जयप्रसाद मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह वह ड्यूटी पर शाहगंज में थे, जबकि उनका पुत्र रजनीश इस समय बनारस में है। बृहस्पतिवार को सुबह बहू निर्मला के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी तरह कमरे के अंदर झांका। कमरे में निर्मला का शव फंदे से लटका था। घटना की जानकारी मिलते ही जयप्रसाद घर पहुंचे। सूचना पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय एवं स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को घोरावल कोतवाली ले आई, जहां पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। निर्मला की मौत की सूचना जब उसके मायके पहुंची तो उसके माता, पिता, भाई व अन्य रिश्तेदार कोतवाली पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और कई बार विवाद होने पर पंचायत भी हुई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उसके मायके वालों से जो तहरीर मिलेगी, उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।