फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a person missing for four and a half months was found in the well

साढ़े चार माह से लापता शख्स का कुएं में मिला शव

Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person missing for four and a half months was found in the well
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसी गांव के कूप में साढ़े चार माह से लापता शख्स का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़ गया था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कुसी गांव में बुधवार की अल सुबह कुछ लोगों ने जवाहिर सिंह के खेत में स्थित कूप में एक व्यक्ति का शव उतराया देखा। पुलिस को मिली सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदुआरी चौकी इंचार्ज संजीव कुमार राय ने ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। वहां मौजूद रमेश कुमार पाल निवासी ग्राम विजयडीह बोम थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली ने मृतक की पहचान अपने चाचा भोला पाल (53) के रूप में की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल ले गई। रमेश ने बताया कि भोला पाल 12 मार्च को घर से लापता हो गए थे। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना चकरघट्टा में दर्ज है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed