फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body found in a closed mine, third incident in 15 days

Sonebhadra News: बंद पड़ी खदान में मिला शव, 15 दिन में तीसरी घटना

Wed, 23 Apr 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in a closed mine, third incident in 15 days
बिल्ली खनन क्षेत्र के शारदा मंदिर के पीछे स्थित बंद पड़ी एक खदान में बुधवार की को एक युवक का शव मिला। वह मंगलवार से लापता था। खदान में भरे पानी में नहाने गए कुछ बच्चों ने शव देखकर लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले 15 दिन में बंद खदान में मौत की यह यह तीसरी घटना है। पानी से भरे खदान में नहाने उतरे बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो भागकर आए और घर वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ओबरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। छानबीन के दौरान शव पर मौजूद कपड़े से मिले मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में लगाया और उसमें मिले नंबर पर काल किया, तब जाकर मृतक की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास निवासी बिंदू सोनी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक बिंदू मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे घर से कहीं जाने के लिए निकला था।

वह किन कारणों से वहां पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। एक पखवारे में बंद पड़ी खदान में मौत का यह तीसरा मामला है। असुरक्षित बंद खदानों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed