फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body found forest of sonbhadra girl injury marks on head suspicion of murder

सोनभद्र के जंगल में मिली खून से सनी लाश : युवती के सिर पर थे चोट के निशान, हत्या की आशंका; आ रही थी दुर्गंध

Sat, 18 Jan 2025 09:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 18 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

Sonbhadra News : जंगल में युवती की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर कोन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। एएसपी के अनुसार, लाश दो-तीन दिन पुरानी है। दुर्गंध आने पर ग्रामीण लाश के पास पहुंचे थे। युवती के सिर पर गंभी चोट के निशान थे।

विज्ञापन
dead body found forest of sonbhadra girl injury marks on head suspicion of murder
एएसपी कालू सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रक्ष व हर्रा के बीच जंगल में शनिवार को महिला का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर गहरे चोट मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जंगल में छिपाया गया है।

विज्ञापन




कोन-तेलगुड़वा मार्ग से लगभग छह सौ मीटर अंदर रोगही के घने जंगल में चरवाहों ने शनिवार को दोपहर बाद महिला का शव देख ग्रामीणों को बताया। सूचना पर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी घटनास्थल पर आकर छानबीन की।
विज्ञापन


महिला के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। शव से दुर्गंध उठ रहा था, जिससे दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी कालू सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। जिस जगह शव मिला है, वहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed