फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   DAV Kakri teams remained first in Kho-Kho

Sonebhadra News: खो-खो में डीएवी ककरी की टीमें रहीं अव्वल

Mon, 04 Dec 2023 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
DAV Kakri teams remained first in Kho-Kho
अनपरा। एनसीएल काॅलोनी स्थित डीएवी परासी में तीन दिवसीय अंतरविद्यालयी खेल प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल सोनभद्र जोन के सात विद्यालय प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो, और चेस प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

एनसीएल ककरी परियोजना के महाप्रबंधक एनके खुल्बे ने भूमि पूजन एवं खेल ध्वजारोहण कर शुभारंभ कराया। पहले दिन की प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर-17 के बालक वर्ग के पहले फाइनल मैच में डीएवी परासी ने जीत हासिल की। अंडर-19 बालक वर्ग के दूसरे सेमी फाइनल मैच में डीएवी बीना ने डीएवी अनपरा को हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में डीएवी अनपरा एवं खड़िया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें खड़िया विजेता रही। डीएवी राबर्ट्सगंज एवं परासी के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में परासी विजेता बना। अंडर-17 वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग का मैच डीएवी ककरी और डीएवी ओबरा के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी ककरी विजेता रहा। बालक वर्ग का मैच डीएवी ककरी और डीएवी ओबरा के बीच खेला गया, जिसमें डीएवी ककरी विजेता रही। निर्णायक एवं मैच रेफरी की भूमिका संजीव सिंह व दिलीप पटेल ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य पुष्पांजलि, विशिष्ट अतिथि डीएवी स्कूल्स यूपी जोन-डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, डॉ. अंकुर भाटिया, प्राचार्य प्रतिभा जौहरी, डॉ. अजय विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed