{"_id":"62879458fb652202976f116e","slug":"daughter-dies-after-being-crushed-by-trailer-father-seriously-injured-sonbhadra-news-vns654486337","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर से कुचल कर बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर से कुचल कर बेटी की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में अनपरा-शक्तिनगर मुुख्य मार्ग पर खदान गेट के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बालिका की मौत हो गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से जख्मी हुआ। उसका उपचार एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चल रहा है। घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक फरार हो गया। नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। पुलिस ने क्षुब्ध लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
गनियारी बैढ़न (मप्र) निवासी राजेश यादव (47) रात करीब पौने दस बजे आठ साल की पुत्री परी को बाइक से लेकर बांसी एसआरटी गांव निवासी साढ़ू धनुकधारी यादव के यहां जा रहे थे। गांव में धनुुुकधारी के नाती का जन्मदिन मनाया जा रहा था। बीना कोयला खदान के मुख्य द्वार के समीप शक्तिनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दिया। बाइक सवार पिता व पुत्री सड़क पर गिर गए। तेज रफ्तार ट्रेलर बच्ची को कुचलते हुए अनपरा की ओर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर अवस्था में घायल पिता व पुत्री को बीना अटल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परी को मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश को नेहरू शताब्दी चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की खबर लगते ही बांसी एसआरटी गांव व बैढ़न के रहवासी परिजन अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीण दोषी कोयला ट्रेलर व चालक के विरुद्ध कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। घंटों बाद पुलिस के समझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने और जाम समाप्त किया। देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी रखवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिवार के लोग या घायल जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।