{"_id":"5b65ebde4f1c1bb24b8b6ce3","slug":"damage-caused-by-the-rain-is-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुई क्षति की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुई क्षति की रिपोर्ट तलब
sonebhadra news
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की पहल तेज कर दी है। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील के उपजिलाधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। ताकि पीड़ितों को अविलंब मुआवजा मुहैया कराया जा सकें। उपजिलाधिकारियों के निर्देश पर लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए है।
जिले में कई दिनों तक हुई बारिश से राबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती, कबिला बस्ती, पूरब मोहाल, मंडी समिति के समीप के कई मकानों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया था। इसके अलावा ममुआ, जैत, लोहरा, बेलाही बंधी के टूटने से पइका, केवटा, महुआव, पथरहा समेत अन्य गांव में बाढ़ आने से कई कच्चे मकान आ गए थे। इसके अलावा नक्सल क्षेत्र के पोखरिया समेत अन्य गांव में बारिश से कई लोग प्रभावित हुए है। शनिवार को बारिश बंद होने के बाद जिला प्रशासन बाढ़ से प्रभावितों को मदद देने की कार्रवाई में जुट गया। डीएम ने राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम से तीन दिनों के भीतर बाढ़ से प्रभावित लोगों के हुए नुकसान कर रिपोर्ट तैयार कर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में लेखपालों ने अपने-अपने इलाके में हुए नुकसान का आकलन करना शुरू भी कर दिया है। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि दैवीय आपदा राहत कोष से बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध न कराने वाले एसडीएम को लापरवाह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप चौबे