फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cycle trip

साइकिल यात्रा निकाल सरकारी नीतियों का विरोध

Tue, 30 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cycle trip
डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में साइकिल यात्रा निकालते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एनएसयूआई विवेक सिंह पटेल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली। साइकिल चलाकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीजल व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि वापस लेने को लेकर पत्रक सौंपा। एनएसयूआई के नेशनल कोऑर्डिनेटर व राहुल प्रियंका गांधी सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि रोजाना डीजल-पेट्रोल का मूल्य वृद्धि हो रहा है, जिससे आम जनमानस आहत है। महंगाई चरम पर है। किसान, मजदूर, व्यापारी व वाहन चालक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में कोई भी कार्य करने में सक्षम नहीं है। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। आए दिन डीजल- पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि कच्चे तेल की कीमतें काफी सस्ती और कम है। यदि डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली गई तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सड़क पर उतर के आंदोलन करेगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर अमित पटेल, पंकज सिंह ,सद्दाम, अविनाश मौर्य, राधेश्याम ,आकाश गौतम, अनिल, विनय गॉड, रामाज्ञा तिवारी, अभिषेक पटेल ,बाबूलाल सिंह, राज दीपक मौर्य, देशराज, आशीष कश्यप आदि उपस्थित रहे। सलखन। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व मे म्म्म्मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल कर गुरमा,मारकुंडी के कई टोलों मे भ्रमण कर जनता से संवाद कर समाजवादी पार्टी का पम्पलेट वितरण किया और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बहुत ही चतुर व चालाक है, यह गरीबों को झूठ बोल कर छलने की कार्य करती है। सरकार के कथनी करनी मे जमीन आसमान का अंतर है। केंद्र में भाजपा की सरकार ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों मे भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी लम्बी घोषणाएं की उन पर आज तक अमल नहीं हुआ। डीजल-पेट्रोल की कीमतें रोजाना बढ़ रही है। सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता बचाने मे असमर्थ है। कहा कि नागरिकों के अधिकार को कुचला जा रहा है। सरकारी भर्तियों के नाम पर युवाओं को छला जा रहा हैं। जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने अखिलेश यादव के कार्यकाल को शानदार बताया। कहा कि सपा की सरकार में बिजली उत्पादन एवं विद्युत वितरण मे अभूतपूर्व कार्य किया। 300 से ज्यादा विद्युत सब स्टेशन का निर्माण हुआ। समाजवादी विचार धारा के लोग हर वर्गो के लिए कार्य करते है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामाश्रय भारती, परमेश्वर यादव, डा.लालब्रत यादव, सुनील गौड, सूरज चौरसिया, मनोज सिंह, अफसर अहमद, अभिनव यादव, प्रदीप यादव, धीरेन्द्र यादव, आलोक शर्मा आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed