फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cut Teen killed by train

ट्रेन से कट कर किशोर की मौत

Thu, 19 Nov 2015 11:12 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Cut Teen killed by train
शहर कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला गांव के डोलबंधी पुलिया के पास गुरुवार को इंटरसिटी ट्रेन से कट कर छपका गांव के शिवम (17) की मौत हो गई।
विज्ञापन



सीओ सीटी सच्चिदानंद ने घटनास्थल का जायजा लिया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष कूरा गांव में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हाल में शिवम के पिता, मां, बहन और भाई के शव मिले थे।


सुबह करीब पौने नौ बजे शिवम छपका से साइकल से अपने खेत पर कूरा गांव जा रहा था। इसी दौरान सहिजन कला गांव में इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से शिवम का दाहिना पैर कट गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन



जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौत हो गई। शिवम के चाचा ग़ुड्डू ने बताया कि सुबह आठ बजे घर के सदस्यों को बिना बताए शिवम साइकल लेकर कूरा खेत पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में ट्रेन की चपेट में वह कैसे आया, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि दस अक्तूबर, 2014 की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कूरा रेलवे ट्रैक पर शिवम के पिता प्रेम यादव, मां राधिका, बहन मोनिका और भाई रितुराज के शव मिले थे।



हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर, जानकारी पर सीओ सच्चिदानंद और चुर्क चौकी प्रभारी एसपी सिंह पहुंच गए। सीओ ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव घरवालों को दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed