फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cut out of the garbage on Karmanasa Rajwaha

कर्मनाशा कट से निकला कूड़ा राजवाहा चालू

Thu, 21 Jul 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 21 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कर्मनाशा कट से निकलने वाली कूड़ा राजवाहा को गुरुवार को चालू कर दिया गया। चंदौली जिले के गांवों तक पहुंचने में करीब पांच दिन लगेगा। इसके पीछे प्रमुख वजह 25 माइनरों में विभक्त होना है। बावजूद इसके किसानों ने राहत महसूस की है। किसानों का कहना है कि अब उनकी धान की रोपाई समय से हो जाएगी और फसल भी चौपट नहीं होगी।
विज्ञापन

कूड़ा राजवाहा की लंबाई 95 किलोमीटर है।

इससे सोनभद्र के साथ ही चंदौली जिले के कुछ गांवों की सिंचाई होती है। इसमें 25 माइनर हैं। जिसमें भुसौलिया, कोटास, बरबसपुर, डउर, रामगढ़, विसरेखी, कोटवा, परसौधा, कादिर आदि शामिल हैं। किसान रमेश कुमार, बचऊ, शंभू, दयाराम, शिव प्रसाद, अछैबर आदि का कहना है कि अभी तक कूड़ा राजवाहा चालू होने के बाद भी पानी उनके खेतों तक नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन


कहा कि इस समय बारिश भी नहीं हो रही है, इसकी वजह से पानी के अभाव में धान की फसल सूख रही है। ऐसे में उम्मीद जगी है कि पानी के अभाव में उनकी धान की फसल अब चौपट नहीं होगी। सिंचाई विभाग के एसडीओ ओपी पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कूड़ा राजवाहा को खोल दिया गया। उम्मीद है कि पांच दिन के भीतर चंदौली जिले तक पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed