फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   crocodile found in field sonbadra people dragged him by tying rope their mouth

सोनभद्र: खेत में छिपकर बैठे मगरमच्छ को देख उड़े होश, मुंह में रस्सी बांधकर लोग घसीटकर ले गए

Sat, 14 Aug 2021 12:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 14 Aug 2021 12:53 PM IST
सार

कुछ युवक मगरमच्छ के मुंह में रस्सी बांधकर घसीटते हुए फिर से जलाशय की ओर ले गए। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ को लोगों ने सुरक्षित पानी में छोड़ दिया।

विज्ञापन
crocodile found in field sonbadra people dragged him by tying rope their mouth
खेत में मिला मगरमच्छ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के मुक्खा फाल के बाद अब चतरा ब्लॉक के धधरौल बांध के किनारे भी विशालकाय मगरमच्छ मिला है। शनिवार की सुबह बांध के किनारे खेत में करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


कुछ युवक मगरमच्छ के मुंह में रस्सी बांधकर घसीटते हुए फिर से जलाशय की ओर ले गए। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ को लोगों ने सुरक्षित पानी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


बारिश के बाद वन एवं पहाड़ी क्षेत्रों के नालों का पानी बहकर बांधों में पहुंचा है। इससे बांध व जलाशय लबालब हो गए हैं। जलीय जीवों की संख्या भी बढ़ी है। मुक्खा फाल से सटे इलाकों में मगरमच्छ की संख्या तेजी से बढ़ी है। अब घोरावल बांध के पास भी विशालकाय मगरमच्छ बढ़े हैं। शनिवार की सुबह बांध से सटे मऊ कला गांव के खेत में सुबह करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में गए लोगों की नजर पड़ी तो सन्न रह गए। चहल-पहल बढ़ते ही मगरमच्छ फुफकारते हुए भागने लगा। युवाओं ने उसे पकड़ लिया। मुंह में रस्सी बांधकर उसे काफी दूर तक खींचकर ले गए।

बाद में लोगों की आपत्ति पर उसे फिर से बांध के पास ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग के अफसरों के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ बांध में छोड़ा जा चुका था। बांध से सटे गांवों के लोग मगरमच्छ के खेतों में मिलने के बाद सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed