{"_id":"5f70d4b6dfdd8a3a5a7bfd07","slug":"crocodile-entered-kirwani-village-from-rihand-reservoir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: रिहंद जलाशय से किरवानी गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: रिहंद जलाशय से किरवानी गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Sun, 27 Sep 2020 11:36 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव में रविवार की अलसुबह ग्रामीणों ने रिहंद जलाशय से भटक कर आए एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। जब तक मगरमच्छ पकड़ा नहीं गया, तब ग्रामीण दहशत में रहे। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों व पुलिस विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को जलाशय में छोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव में मगरमच्छ घुसने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किरवानी गांव के रिहंद जलाशय से सटे होने की वजह से मगरमच्छ के जलाशय से ही आने की बात कही जा रही है। उधर, गांव में मगरमच्छ लाल बाबू के घर के पास पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में लोग देखने पहुंच गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे रस्सी से बांधकर नियंत्रित किया।
विज्ञापन
हालांकि दूर-दूर से मगरमच्छ देखने वालों की भीड़ जमा होती रही। ग्राम प्रधान शिवप्रसाद ने वन व पुलिस विभाग को गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना दी। सूचना के बाद प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी राजेश सोनकर, वन दरोगा विजेंद्र सिंह व पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक मिट्ठू प्रसाद की अगुवाई में टीम किरवानी गांव पहुंची।
विज्ञापन
वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर करीब एक किलोमीटर दूर रिहंद जलाशय में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। टीम ने ग्रामीणों को सावधान रहने की बात कही।