फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women showed great enthusiasm in Rajasthani Garba Season 2

Sonebhadra News: राजस्थानी गरबा सीजन-2 में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women showed great enthusiasm in Rajasthani Garba Season 2
रॉबर्ट्सगंज गेंगुआर ​स्थित एक लॉन में मारवाड़ी महिला मंच की ओर से राजस्थानी डांडिया नाइट में सी - फोटो : छापेमारी के दौरान का सुरक्षा विभाग को मिली गंदगी। संवाद
सोनभद्र। गेंगुआर स्थित एक लॉन में मंगलवार की शाम राजस्थानी गरबा सीजन-2 का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा नृत्य के जरिये उत्साह व उमंग का प्रदर्शन किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी महिला कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दिल्ली से आईं एंकर आकृति मिश्रा और डीजे बाबू ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राणी सती दादी भक्त महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के बैनर तले किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। महिला थाना प्रभारी रीता यादव भी मौजूद रहीं और उन्होंने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की संचालक एडवोकेट अनीता थरड और रितु जालान ने कहा कि सोनभद्र की महिलाओं का सहयोग और प्यार उनकी ताकत बना। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और एकजुटता से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आयोजन में मीरा जालान, पूनम खेतान, मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्ष सुनीता सांवरिया, पूनम केडिया, चित्रा जालान, शीला जैन, ममता जालान, मीरा जालान, सविता चौधरी, सुनीता झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, दीप्ति केडिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed