फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Wife's lover had filed murder

पत्नी के प्रेमी ने कराई थी हत्या

Mon, 08 Jun 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Mon, 08 Jun 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Wife's lover had filed murder
 मोरवा थाना क्षेत्र के मेढ़ौली के जंगल में तेरह दिन पूर्व संदिग्ध हाल में मिली युवक की लाश का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि युवक की हत्या उसके ही पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर कराई थी। मामले में वांछित प्रेमी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने सोमवार की शाम मोरवा थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन



बताया कि 26 मई को मेढ़ौली के जंगल में एक अज्ञात लाश सड़े-गले हाल में मिली थी। बाद में इसकी शिनाख्त रामशरण साकेत (30) निवासी बड़ोखर थाना बरगवां के रूप में की गई। पुलिस ने कपड़े एवं अन्य कागजात से मृतक की पहचान की। छानबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि राम सरन 20 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने गया था जहां से वहा लापता हो गया था। वह हिण्डाल्को बरगवां से जुड़ी निजी सुरक्षा एजेंसी में कार्य करता था।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मोरवा थाना के टीआई दिनेश जाटव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पता चला कि उसकी पत्नी का गांव के ही राममनोज साकेत से कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आए दिन विवाद भी होता रहता था। इसको देखते हुए राममनोज ने रामशरण को रास्ते से हटाने के लिए निर्मल कुर्की निवासी कठास एवं अरविंद भारती चंदुआर शक्तिनगर को एक लाख की सुपारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस के रूप में 30 हजार रूपया दिया गया। 20 मई को शादी समारोह से लौटने के दौरान आरोपियों ने रामशरण को बहला फुसलाकर  मेढ़ौली के जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छोड़ फरार हो गए। आरोपो की पुष्टि के बाद पुलिस राम मनोज साकेत, निवासी ग्राम बगैया, हाल मुकाम एनसीएल कालोनी गोरबी, निर्मम कुर्की, निवासी कठास, अरविंद भारती , चन्दुआर चौकी बीना थाना शक्तिनगर को गिरफ्तार की। साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या के दौरान प्रयोग की गई बाइक मोबाइल, सिम, हत्या में प्रयुक्त डंडा को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed