फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र में कुल देवी को खुश करने को पति ने दे दी पत्नी की बलि, बेटों ने खोला राज, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Sep 2020 11:49 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 04 Sep 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: husband strangled wife to death in superstition
मौके पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सीमावर्ती जिले सिंगरौली के बसौड़ा गांव में बुधवार रात एक तांत्रिक ने कुल देवी को खुश करने के लिए बच्चों के सामने अपनी पत्नी की बलि चढ़ा दी। कुल्हाड़ी से सिर काट कर हत्या करने के बाद पत्नी का शव कमरे में दफना दिया और कटा सिर कुल देवी के समीप गाड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पति को खुटार गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

Sonbhadra: husband strangled wife to death in superstition
बड़ा बेटा सुबेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

बसौड़ा गांव के छीपा टोला निवासी तांत्रिक बृजेश केवट ने बुधवार रात अपनी पत्नी बिट्टी देवी (45) की कुल्हाड़ी से हत्या की तब उसके दो बच्चे सुबेंद्र कुमार (10) और मनोज केवट (8) कमरे में ही मौजूद थे। मां की चीख सुनकर दोनों बच्चे वहां से भागे और भय के चलते कहीं छिप गए।

Sonbhadra: husband strangled wife to death in superstition
घर के बाहर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

सुबह होने पर बच्चों ने जानकारी गांव वालों को दी तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद  पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, एएसपी प्रदीप शेंडे, टीआई अरुण कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी दीपेंद्र पाठक ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonbhadra: husband strangled wife to death in superstition
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गांव के पास से ही धर दबोचा। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ के दौरान आरोपी ने सारे राज उगल दिए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली।

विज्ञापन
Sonbhadra: husband strangled wife to death in superstition
मृतका व हत्यारोपित पति - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने घटना का राजफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। बताया कि आरोपी ने स्वयं से इस तरह की वारदात को अंजाम दिया या इसके लिए उसे किसी ने उकसाया था। इसका पता लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed