{"_id":"5f4f7e1c06731b43344c8ff2","slug":"police-busted-body-trade-in-maharajganj-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: वाट्सएप पर भेजी जाती थी कॉलेज की लड़कियों की फोटो, फिर होता था देह का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तस्वीरें: वाट्सएप पर भेजी जाती थी कॉलेज की लड़कियों की फोटो, फिर होता था देह का सौदा
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Sep 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
maharajganj news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने सोमवार रात को शहर के एक मोहल्ले के एक मकान से देह व्यापार के आरोप में दो पुरुष व चार महिलाओं को पकड़ा था। मंगलवार को सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस की जांच में कमरे से कई छात्राओं की तस्वीरें मिली हैं। इसमें कुछ स्कूल की यूनिफॉर्म में भी हैं। गिरफ्तार लोगों के पास मिली डायरी में इनका फोन नंबर भी मिला है। सूत्रों के मुताबिक इस बात की भी जांच की जा रही है कि आखिर गिरोह में अभी कितने लोग शामिल हैं? क्या जिले के किसी अन्य कस्बे में भी यह गिरोह धंधा संचालित कर रहा है?
2 of 8
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए दो पुरुष बिहार प्रांत के निवासी हैं। वे नगर में फेरी का काम करते थे। यहां वे रात को महिला के कमरे में ही रहते थे। गिरफ्तार महिलाओं में से एक महिला लड़कियों का इंतजाम करती थी। पहले छात्राओं की फोटो वाट्सएप पर पसंद करने के लिए भेजी जाती थी उसके बाद कमरे में रात गुजारने के अलावा अन्य ग्राहकों के साथ भेज दिया जाता था। इसके लिए अलग रेट तय था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक व्यक्ति ने अपने घर के सामने सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया। जिससे पास के घर में सभी आने जाने वालों की तस्वीर कैद हो जाती थी।
3 of 8
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार शहर में अभी कई स्थान ऐसे हैं, जहां ऐसा अवैध धंधा होता है। कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में इस तरह का धंधा किसी भी हालत में नहीं चलने दिया जाएगा। आरोपियों के कमरे से कुछ छात्राओं की तस्वीरें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि पकडे़ गए छह आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उनके पास से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, दवा, पासबुक, तीन बाइक आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
5 of 8
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
चाय की दुकान पर महिला से हुआ था संपर्क
पकडे़ गए दो पुरुषों ने पूछताछ में बताया कि शहर में एक चाय की दुकान पर करीब पांच माह पहले महिला से संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों महिला के साथ कमरे में रहने लगे। इस दौरान दोनों सुबह होते ही बाइक से काम पर निकल जाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।