{"_id":"a85a7ea5404d603f4dae4d2bf8e5090b","slug":"shot-himself-after-killing-girlfriend-was-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को मारी थी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका की हत्या के बाद खुद को मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर पुलिस ने छह दिन पूर्व चकया गांव में युवक और युवती की मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो युवक ने पहले प्रेमिका की कनपटी पर गोली मारी, इसके बाद खुद को गोली मारकर हत्या कर ली।
यह जानकारी बुधवार को एसपी रामलाल वर्मा ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता में दी। बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के चकया गांव में 19 फरवरी की सुबह वैनी निवासी सुनीता पटेल (22) और पंकज केशरी का (20) शव मिला था। दोनों की कनपटी पर गोली के निशान थे। पास ही पिस्टल बरामद हुआ था।
सुनीता के पिता ने लालवर्ती पटेल ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि पंकज केशरी के मोबाइल फोन की दो सिम कार्ड के डिटेल और परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनीता और पंकज में गहरी नजदीकियां थीं।
विज्ञापन
पंकज सुनीता से शादी करना चाहता था, लेकिन सुनीता की शादी दूसरे जगह हो गई थी। छह माह से सुनीता मायके में रह रही थी और यहीं पर एक बच्ची को जन्म दी थी। 18 फरवरी को पंकज ने सुनीता को फोन कर पास के चकया गांव के नजदीक मिलने के लिए बुलाया था।
वहां जाने के बाद पहले सुनीता फिर खुद के कनपटी पर गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। एसपी ने बताया कि एक माह पहले ही उसने 20 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी।