{"_id":"579507464f1c1b2932c4b8b4","slug":"save-the-younger-sister-drowned-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी बहन को बचाने में तालाब में डूब गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी बहन को बचाने में तालाब में डूब गई
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवती को देखने जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज से एक परिवार के लोग शनिवार को विजयगढ़ दुर्ग पर स्थित मीरान शाह के दरबार में मत्था टेकने गए थे। इस दौरान कमरूद्दीन की लड़की हिना तालाब में पानी लेने गई और डूबने लगी। छोटी बहन की चीख सुनकर उसे बचाने गई बड़ी बहन सलमा (21) डूब गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 12 घंटे बाद रविवार शव बाहर निकलवाया।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे तालाब में राबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी कमरुद्दीन का परिवार मीरा शाह के यहां गया था।
उनकी पुत्री हिना तालाब में पानी लेने गई तो उसका पैर फिसल गया। कुछ दूरी पर खड़ी सलमा उसको बचाने के लिए तालाब में कूदी और छोटी बहन को तो बाहर निकाल लिया लेकिन पैर फिसलने से खुद गहरे पानी में चली गई। परिवार वाले मदद की गुहार लगाने लगे। दुर्ग पर मौजूद लोगों की तालाब में कूदने की हिम्मत नहीं हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर बरकोनिया थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को चोपन से बुलवाया। रात भर गोताखोर शव की तलाश करते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। हालांकि रविवार की अलसुबह करीब पांच बजे गोताखोर शव ढूंढने में सफल रहे। यहां से घरवाले शव को लेकर घर पहुंचे। सरल स्वभाव की सलमा के शव को देखने के लिए मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि सलमा इस वर्ष एमए में एडमिशन लिया था।