फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power plant accident, the death of manager

पावर प्लांट में हादसा, प्रबंधक की गई जान

Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sat, 04 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Power plant accident, the death of manager
Women weeping over the death of manager
सिंगरौली के निगरी इलाके में स्थित जेपी ग्रुप के पावर प्लांट में शुक्रवार रात दो नंबर यूनिट के ब्वॉयलर में रिसाव से भगदड़ मचने के दौरान लगभग 30 फीट नीचे गिरने से वरिष्ठ प्रबंधक की मौत हो गई। जबकि केमिकल युक्त खौलते हुए पानी के रिसाव की जद में आकर दो मैकेनिक गंभीर रूप से झुलस गए। इनको जेपी के रीवा स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 पावर प्लांट की यूनिट नंबर दो के ब्वायलर साइड में प्लांट की मरम्मत का काम पावर मेक कंपनी के जिम्मे हैं। शुक्रवार रात वरिष्ठ प्रबंधक योगेश राठौर (36) दो मैकेनिकों के साथ कोई खराबी दूर कराने वहां पहुंचे थे। इसी दौरान ब्वायलर से रिसाव होने लगा। इसके बाद गैस की पाइपलाइन फट गई और भगदड़ मच गई। हड़बड़ाहट में योगेश राठौर का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए।
विज्ञापन



रिसाव से मैकेनिक रावेंद्र पांडेय (32) व बृजेश शुक्ला (34) झुलस गए। सभी को तत्काल परियोजना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां योगेश राठौर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों कर्मियों को जेपी के रीवा स्थित अस्पताल भेज दिया गया। योगेश राठौर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहोरीपुर गांव के रहने वाले थे। इस घटना पर कंपनी का कोई जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। देवसर के एसडीएम विकास सिंह ने घटना की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम, सिंगरौली विकास सिंह ने बताया घायलों को इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रोजेक्ट में शांति कायम है। मामले की जांच कराई जाएगी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed