{"_id":"586fc8274f1c1ba37815b8a5","slug":"lee-robbed-of-four-million-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर चार लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर चार लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
घोरावल में व्यापारी हमले की सीसी कैमरे का पुटेज देखती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना के होलसेल व्यापारी किशोर ऊमर (45) और उनके बेटे अमन ऊमर (18) को गोली मार दी। एक गोली अमन के सीने के नीचे जबकि किशोर के पेट में दो गोली लगी। बदमाश अमन के हाथ से रुपयों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए जबकि दूसरे बैग ले जाने में असफल रहे। दोनों को पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। एसपी, एएसपी, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के भतीजे आलोक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
घोरावल के रहने वाले किशोर ऊमर की शिवद्वार जाने वाले मार्ग पर थोक किराना की दूकान है। दूकान से करीब 200 मीटर दूरी पर सिरसाई मार्ग पर आवास भी है। गुरुवार की रात करीब 10: 45 बजे किशोर दूकान बंद कर बेटे अमन के साथ पैदल घर के लिए निकले थे। रास्ते में पोस्ट आफिस के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को घेर लिया। दो बदमाश अमन के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। बैग देने से इंकार करने पर बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मार दी। रुपये से भरा बैग लेकर तीन मुहानी रास्ते की ओर फरार हो गए गए। बैग में चार लाख रूपए थे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर निकले तो पिता-पुत्र सड़क पर गिरे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉक्टर ने उन्हेें देखते ही वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात साढ़े 12 के करीब एसपी, एएसपी सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को बैंक के सीसी टीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि घटना का पर्दाफाश करने के लिए सिटी की अगुवाई में स्वाट टीम और घोरावल कोतवाल को लगाया गया है।