{"_id":"5786845c4f1c1b0e7913ee85","slug":"keep-an-eye-on-the-suspects-in-naxal-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल क्षेत्रों में संदिग्धों पर रखें नजर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नक्सल क्षेत्रों में संदिग्धों पर रखें नजर
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा करते एसपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में नक्सल उन्मूलन समन्वय गोष्ठी बुधवार को हुई। इसमें नक्सल इलाकों में सघन कांबिंग करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने की रणनीति बनी।
एसपी लल्लन सिंह ने सभी थाना, चौकी इंचार्जों को जंगली इलाकों में तैनात पीएसी और सीआरपीएफ के जवानों से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि सीमावर्ती बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के थानों से संपर्क बना कर नक्सलियों के मूवमेंट नजर रखी जाए। पुलिसकर्मी पीड़ितों की समस्याओं को खुद का समझ कर दूर करें।
नक्सल इलाकों में मुखबिरों का जाल बिछाया जाए, ताकि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति जिले में प्रवेश कर बेरोजगारों को समाज की मुख्य धारा से भटकाने का प्रयास करें तो उसके बारे में पता लग जाए और उसे गिरफ्तार किया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन डा. अवधेश सिंह ने कहा कि नक्सल इलाकों में प्रतिदिन कांबिंग की जा रही है। इसकी निगरानी उनके स्तर से हो रही है। पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मीटिंग में सभी सीओ और एसओ मौजूद रहे।