{"_id":"57619ae34f1c1b471e11b7bc","slug":"just-being-hit-by-the-death-of-one-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आने से एक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मटेरा चौराहे के पास हुई सकड़ दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के मिश्रा गांव के पास मंगलवार देर रात ग्यारह बजे के करीब वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे टहल रहे दो युवकों को रोडवेस बस ने रौंद दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जयंत स्थित नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंची, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना वाली बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मिसिरा निवासी मुन्ना लाल (36) और सुनील कुमार (34) निवासी मिसिरा रात में भोजन के बाद सड़क के किनारे टहल रहे थे। तभी अनपरा की तरफ से जा रही रोडवेज दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। इससे दोनों सड़क पर लहूलुहान होकर तड़पने लगे। खबर पाकर पहुंची पुलिस दोनों को जयंत स्थित चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सकों ने मुन्ना को मृत बता दिया। चौकी इंचार्ज बीना सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद रोडवेज चालक वाहन खड़ा कर फरार हो गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।