फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   fir registerd

नौ पर केस

Sun, 24 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sun, 24 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
fir registerd
mugal road - फोटो : Amar Ujala
 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्ग का निर्मण करने के लिए ठेकेदार ने अवैध तरीके से खुद ही गिट्टी की खुदाई कर डाली। अवैध खनन कर सामग्री का इस्तेमाल करना अब ठेकेदार व उनके लोगों को महंगा पड़ गया। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ पिपरी थाने में रविवार को वनरक्षक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। इससे अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने शुक्रवार को अतिपिछड़े गांव असनहर का हाल जानने पहुंचे थे। इसी दौरान वे पाटी से असनहर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही 11 किमी सड़क का निरीक्षण के दौरान कोनिया नाला के पास पुलिया निर्माण के लिए जरुरत से कहीं अधिक बालू और बोल्डर का भंडार देख कर चौंक गए। उन्होंेने पूछताछ की तो वहां मौजूद ठेकेदार ने बताया कि गिट्टयां और अन्य निर्माण सामग्री आसपास की पहाड़ियों से लाई जा रही ह।
विज्ञापन


उसके बाद एसडीएम ने पिपरी सीओ से तत्काल काम बंद कराने को कहा। उसके बाद पुलिस ने तुरंत काम बंद भी करा दिया। एसडीएम ने मामले में वन विभाग के एसडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव से मामले की जांच करेऔर अवैध खनन पर बनाई जा रही सड़क में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन रेंजर शशिकांत पांडेय को इसकी जांच सौंपी गई थी। उनकी जांच और अवैध खनन की पुष्टि होने पर वन रक्षक शैलेंद्र कुमार विमल की तहरीर पर किरन सिंह, दिलीप दुबे, राकेश सिंह व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पिपरी एसओ मनोज पांडेय ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने कहा कि अवैध खनन करके प्राकृतिक सौंदर्य बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी   कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed