पारिवारिक लाभ योजना में फर्जीवाड़ा
एसडीएम ने जिन 47 आवेदनों को पकड़ा है जो कई बार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ पाने के लिए आवेदन किए गए थे, जबकि दो माह पूर्व ही उनके आवेदन पत्रों को एसडीएम की ओर से स्वीकृति मिल गई थी। इसका खुलासा तब हुआ जब 18 जून को एसडीएम की आईडी पर 66 आवेदन पत्र दिखाई देने लगे। एसडीएम ने उसका प्रिंट निकलवा कर स्वीकृत प्रार्थना पत्रों से मिलान कराया तो वह सारा माजरा समझ दंग रह गए।
66 आवेदन में से 47 ऐसे आवेदन थे जिसमें 39 ने दूसरी तो सात ने तीसरी व एक ने चौथी बार आवेदन किया था। इतने बड़े फर्जीवाड़े को लेकर एसडीएम ने डीएम को पत्र लिखकर इन सारे मामले को व्यापक पैमाने पर जांच कराकर संबंधित सहज जन सेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों के संचालकों, लाभार्थियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने तथा जिला समाज कल्याण विभाग के संबंधित लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई करने की प्रबल संस्तुति की है।