{"_id":"586404554f1c1b741aeeced5","slug":"businessman-s-house-were-arrested-accused-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर चोरी के आरोपी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यवसायी के घर चोरी के आरोपी दबोचे गए
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी शैलेंद्र दूबे के घर से हुई लाखों की चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने नगर के हाईडिल मैदान के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लाखों का जेवरात, मोबाइल, 28 हजार नकद बरामद करने का पुलिस ने दावा किया है। बुधवार को एसपी लल्लन सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा किया।
एसपी के मुताबिक 30 अक्तूबर दिवाली की रात व्यवसायी शैलेंद्र दूबे के मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये नकद और कई लाख के सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके खुलासे के लिए एएसपी मुख्यालय सीपी शुक्ला, सीटी सीओ धनंजय मौर्य की निगरानी में दो टीम लगी थी। बुधवार की दोपहर करीब पौने एक बजे हाइडिल मैदान के पास से कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने इस मामले में तीन चोरों को पकड़ा। पकड़े गए झारखंड के डालटेनगंज एवं हालपता अनपरा थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी चोर राजेश पासवान, भवनाथपुर निवासी कृष्णा पासवान और अजय पासवान के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त उपकरण, 2800 रुपये नकद, दो कैमरा, कई मोबाइल, दो घड़ी, सोने का लाकेट, मांगटीका, नथिया, एक जोड़ा सोने का झुमका सोने का कान का चैन सेट आदि सामान मिला। एसपी ने चोरों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।