फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bikers escaped with 44,000 rupees from woman

महिला से 44 हजार रुपये छीनकर बाइकर्स फरार

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bikers escaped with 44,000 rupees from woman
अपराध - फोटो : अमर उजाला
अनपरा के परियोजना गेट नंबर दो के सामने स्थित कालोनी में महिला के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर बाइक सवार दो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


लाल टावर बस्ती निवासी रेखा देवी (48) की बेटी सुषमा का 12 अप्रैल को तिलक है। रेखा देवी ने दोपहर में थाने के पास औड़ी मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 49 हजार रुपये निकाले। इसके बाद औड़ी के ही सत्यनारायण से लिए गए पांच हजार कर्ज लौटाने के बाद शेष 44 हजार रुपये बैग में रखकर जीप से परियोजना गेट नंबर दो के पास पहुंचीं।
विज्ञापन



वह कालोनी में पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों में से एक ने उनका बैग छीनकर भाग गए। रेखा के साथ ही मजदूर संगठन के गुड्डू उपाध्याय आदि ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed