फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   beaten the guards and taken away wire

सुरक्षागार्डों को पीटकर ले गए तार 

Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 18 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
beaten the guards and taken away wire
बीना परियोजना के खदान क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान चोरों की पिटाई से जख्मी सुरक्षागार्ड प्रेमशंकर राय।
 एनसीएल की परियोजनाओं में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार की रात चोरों ने बीना परियोजना में दो सुरक्षागार्डों को पीटकर ड्रैगलाइन का केबल उड़ा लिया। इससे कोयला खनन के लिए हटाए जा रहे ओवरवर्डेन का भी काम देर तक प्रभावित हुआ। इस दौरान चोरों ने वायरलेस सेट, एक गार्ड की भरी हुई बंदूक और कारतूस की पेटी भी ले ली। जिसे दूसरे गार्ड के फायरिंग करने और पेट्रोलिंग पार्टी पहुंचने पर वायरलेस सेट और बंदूक को फेंकते हुए पहाड़ी के रास्ते कारतूस लेकर भाग निकले।
विज्ञापन


पिटाई से घायल दो गार्डों में से एक की हालत गंभीर है, जिसे जयंत स्थित नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घायल सुरक्षाकर्मी  प्रेमशंकर राय के मुताबिक कबाड़चोर गिरोह से जुड़े 30-35 चोर शनिवार की रात कोयला खनन क्षेत्र में घुस आए। ड्यूटी पर तैनात गार्ड देवेंद्र सिंह ने रोकने की कोशिश की तो उसके मुंह पर पत्थर से वार कर घायल कर दिए। इससे वह वहीं पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वह बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर बाएं हाथ की अंगुली तोड़ दी। इसके बाद दोनों को तार से बांधकर खनन कार्य में लगी ड्रैग लाइन मशीन की विद्युत आपूर्ति काट दी। इसके बाद एक गार्ड की भरी हुई बंदूक, वायरलेस सेट, 25 कारतूस और डेढ़ हजार रुपये लेकर चलते बने।
विज्ञापन


तभी कुछ दूर पर मौजूद दूसरे बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड की नजर पड़ी तो उसने चोरों की तरफ फायर झोंक दिया। यह देख चोर पास की पहाड़ी पर चढ़ गए। खबर पाकर पेट्रोलिंग पार्टी पहुंची, तब चोर बंदूक, कारतूस फेंक पहाड़ी की दूसरी तरफ भाग निकले, लेकिन कारतूस लेते गए। फेंकी बंदूक टूटे हाल में मिली। दोनों गार्डों को परियोजना अस्पताल ले जाया गया। देवेंद्र की हालत गंभीर पाते हुए जयंत स्थित नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देवेंद्र का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसके सिर में भी गंभीर चोट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed