फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beat with a stick sticks in old enmity murder

पुरानी रंजिश में लाठी डंडे से पीटकर हत्या

Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sun, 19 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Beat with a stick sticks in old enmity murder
प्रतीकात्मक तस्वीर
 नक्सल प्रभावित गुरुमुरा गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए विवाद में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से वीरेंद्र (22) की पिटाई कर  घायल कर दिया। रविवार को युवक की बीएचयू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब दस बजे चोपन थाना क्षेत्र के गुरुमुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वीरेंद्र (22) पुत्र स्व. मिश्रीलाल का   पड़ोसियों से विवाद हो गया। चार लोगों ने लाठी-डंडे से वीरेंद्र को पीटकर वीरेंद्र को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर फोर्स पहुंची तो पिटाई करने वाले फरार हो गए।
विज्ञापन


रात मेें ही घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका पता नहीं चला। उधर क्षेत्र के एक छोलाछाप डॉक्टर के यहां घायल का उपचार चल रहा था। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वीरेंद्र अचेत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घरवाले घायल को लेकर वाराणसी रवाना हुए। लेकिन रास्ते में डाला के समीप उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ओबरा सीओ प्रवीण यादव ने कहा कि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed