{"_id":"57531d264f1c1b7d2f10a2bc","slug":"alcohol-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर मनबढ़ उठा ले गए शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर मनबढ़ उठा ले गए शराब
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक प्रेस कांफ्रेंस में आइसक्रीम लूट का खुलासा करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र के कर्थुआ इलाके में शनिवार सुबह शराब माफिया के गुर्गों ने एक संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों पर धावा बोल कर पकड़ी गई अवैध दारू लेकर भाग गए। बात पुलिस तक पहुंची तो मामले को सलटाने में लग गए। इस पर नाराज संगठन के लोगों ने थाने का घेराव किया और धरने पर बैठ गए।
शनिवार सुबह जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी मिली कि एक लग्जरी वाहन से अवैध शराब की खेप क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में पहुंचाई जा रही है। संगठन के लोग शराब आपूर्ति करने वाले वाहन को घेर लिया। बताते हैं कि वाहन में 12 पेटी शराब थी।
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले करीब डेढ़ दर्जन शराब कारोबारी के गुर्गे पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों को मारपीट कर शराब लेकर भाग गए। हालांकि संगठन के लोगों ने वाहन को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को जियावन (देवसर) थाने ले गई लेकिन संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए मामले के निबटारे में जुट गई। इससे नाराज संगठन के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
नाराज लोगों का कहना था कि पुलिस की सरपरस्ती में शराब का कारोबार निर्बाध रूप से चल रहा है। सिंगरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके शर्मा ने कहा कि कारोबार की जांच व इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की मदद करने वाले लोगों को संरक्षण भी दिया जाएगा लेकिन कानून को हाथ में लेने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।