{"_id":"5bf83823bdec224151688160","slug":"91542993955-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पर लदे बोझ से उठी लपटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पर लदे बोझ से उठी लपटें
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र के पवनी गांव में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली पर लदे बोझ में बिजली तार सटने से हुए शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। ग्रामीणों ने सजगता का परिचय देते हुए तार को अलग कर दिया तथा आग पर काबू पा लिया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली को नुकसान होने से बचा लिया गया। हादसे के कारण काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
शुक्रवार की दोपहर किसान सिद्धनाथ सिंह निवासी पवनी अपने खेत से धान का बोझ ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर खलिहान ले जा रहे थे। रास्ते में लकड़ी और बांस के सहारे लटके बिजली के तार सट गया और इसी दौरान हुई शार्ट सर्किट से बोझ में आग लग गई। बोझ से उठती लपटों पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो आवाज देकर ट्रैक्टर रूकवाया। इसके बाद तार को अलग कर, तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बांस और बल्ली के सहारे खिंचे हुए तार लगातार हादसे को दावत दे रहे हैं। इसको लेकर संबंधितों से कई बार गुहार लगाई गई। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक का चक्कर लगाया गया। बावजूद अब तक आश्वासन के सिवाय ग्रामीणों को कुछ हासिल नहीं हो पाया है।