फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   टोल प्लाजा पर ट्रकों को पार कराने को लेकर हंगामा

टोल प्लाजा पर ट्रकों को पार कराने को लेकर हंगामा

Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर ट्रकों को पार कराने को लेकर हंगामा
कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित टोल प्लाजा से मंगलवार की रात अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों को रोके जाने से नाराज दबंगों ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया। टोल कर्मियों से हाथापाई करने के साथ ही प्लास्टिक की कुर्सियां तोड़ दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तोड़फोड़ करने के बाद मौके से भाग रहे बोलेरो सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पांचों को सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित आईपीसी की अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। मंगलवार की देर रात 12 बजे बोलेरो सवार पांच युवक टोल प्लाजा पहुंचे। ये लोग ओवरलोड गिट्टी और बालू लदे वाहनों को पार कराने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगे। मना करने पर पांचों युवक कर्मियों के साथ हाथापाई करने लगे और टोल पर रखी गई कुर्सियों को तोड़ दिया। वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते रात्रि गश्त पर निकले दारोगा राम सिंह यादव पहुंचे तो बोलेरो सवार उनसे भी उलझने लगे। कुछ ही देर बाद मौके पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो बोलेरो सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने पांच को पकड़ लिया। पूछताछ में इनकी पहचान वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला निवासी दयाराम यादव, राबर्ट्सगंज नगर के अशोक नगर निवासी जाफर बेग, उसके भाई नसीम बेग, राबर्ट्सगंज उत्तर मोहाल के मनोज केशरी और सहिजन के मो. जिगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि दारोगा राम सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने और जबरदस्ती ओवरलोड वाहनों को पार कराने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बोलेरो को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपी रुपये लेकर जबरदस्ती ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे वाहनों को पार करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed