{"_id":"5c3b8251bdec22734428b21b","slug":"81547403857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की अफवाह से हलकान रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में शनिवार की रात एक व्यक्ति को मारपीट कर उससे रुपये लूटने की सूचना से पुलिस हलकान रही। बाद में पता चला कि नशेड़ी ने लूट की सूचना झूठी दी थी। पुलिस सूचना देने वाले की खोजबीन में जुट गई है। रात करीब दस बजे राबर्ट्सगंज के नई बस्ती के समीप किसी बात को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दे दी कि कुछ लोग उसकी पिटाई कर रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि कुछ लोग आपस में सिर्फ विवाद किए थे। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि जांच में लूट की सूचना झूठी निकली। गलत सूचना देकर परेशान करने वाले की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।