फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सड़क के किनारे घायलवस्था मिले श्रमिक की मौत

सड़क के किनारे घायलवस्था मिले श्रमिक की मौत

Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे घायलवस्था मिले श्रमिक की मौत
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव के समीप राजमार्ग के किनारे बुधवार की रात घायल अवस्था में एक श्रमिक मिला। उसकी साइकिल कुछ दूरी पर पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिले कागज पर लिखे मोबाइल नंबरों के जरिये उसकी शिनाख्त ओरगाई गांव निवासी दशमी (40) के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक रात करीब साढ़े नौ बजे बिच्छी गांव के समीप किसी वाहन ने साइकिल सवार दशमी को धक्का दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राबर्ट्सगंज की ओर से हिंदुआरी की तरफ जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सुबह पुलिस ने जेब की तलाशी ली तो एक कागज मिला। उस पर लिखे मोबाइल नंबरों से मृतक की पहचान हुई। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव उसके घरवालों को दे दिया गया। परिजनों ने बताया कि सुबह नौ बजे दशमी मजदूरी के लिए राबर्ट्सगंज गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed