फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 हजार का इनामी हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

15 हजार का इनामी हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 हजार का इनामी हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कलकल्ली बहरा मोड़ के पास शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने फरार चल रहे 15 हजार के इनामी हत्यारोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बलात्कार का भी मुकदमा दर्ज है। उक्त बातें कोतवाली में दुद्धी क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह तोमर ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे एएसपी डॉ. अवधेश सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 14 जून 2018 को रजखड़ गांव में कुल्हाड़ी से दुर्गावती पत्नी देवकुमार की हत्या कर फरार अभियुक्त अखिलेश दुद्धी कस्बे में मौजूद है। वह कहीं जाने की फिराक में है। एएसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ कोतवाल विनोद यादव बहरा मोड़ के समीप से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौत के मामले में पकड़े गए रजखड़ गांव निवासी आरोपी अखिलेश के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है। कहा कि एसपी किरीट राठोड ने 17 नवंबर को अखिलेश के खिलाफ 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। उक्त अभियुक्त बलात्कार के केस में 7 साल का सजायाफ्ता भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed