{"_id":"5a9d86234f1c1bbd218b668e","slug":"81520272931-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्ता खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली (सोनभद्र)। पुलिस कप्तान विनित जैन की अगुवाई में मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पोस्ता (अफीम) की खेती का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस का कहना है कि बरगवां थाना क्षेत्र के करीब 12 लोग बिना अनुमति खेती कर रहे थे।
मंगलवार को एसपी श्री जैन पुलिस टीम के साथ मनिहारी गांव में छापा मारा तो भारी भरकम पुलिस बल को देख लोगों में दहशत कायम हो गई। पुलिस ने करीब एक हेक्टेयर में नौ स्थानों पर अवैध पोस्ता खेती की पुष्टि कर नौ मुख्य आरोपियों के साथ एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। एसपी श्री जैन ने बताया कि बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी में अवैध अफीम की खेती की पुष्टि कराई गई। छापेमारी में आरोपी बद्री वैश्य, अंजनी वैश्य, संतकुमार वैश्य, रामलल्लू वैश्य, रामललन, रामायण, बसंत लाल, शारदा वैश्य, तीरथ वैश्य के खेतों में पोस्ता तैयार पौधे पाए गए। एसपी ने बताया कि मध्य प्रदेश में नीमच, मंदसौर, रतलाम व झाबुआ के अलावा किसी भी जिले व गांव में अफीम (पोस्ता) खेती की अनुमति शासन ने नहीं दी गई है। सिंगरौली के मनिहारी में मिली अफीम की खेती का यह जखीरा रीवा संभाग के किसी भी जिले में सबसे बड़ी अफीम की खेती पकड़ी गई है।
अनजाने में की खेती, तस्करी में हाथ नहीं
बरगवां। अफीम (पोस्ता) की खेती के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनको इसकी जानकारी नहीं कि पोस्ता की खेती के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उन्हें तस्करी का कोई ज्ञान नहीं है और ना ही इसका वह कोई नशा आदि से संबंधित कारोबार करते हैं। ग्रामीणों ने भी उनकी बातों का समर्थन किया और बताया कि गांव के उक्त लोग सोंठ आदि बनाने के काम में लाते हैं। एसपी श्री जैन ने गांव वालों की दलील को खारिज कर दी और कहा कि आरोपियों के वयस्क लड़को के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।