फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नडीपीएस एक्ट में तीन दोषियों को जेल में बितायी अवधि की सजा

नडीपीएस एक्ट में तीन दोषियों को जेल में बितायी अवधि की सजा

Mon, 12 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
नडीपीएस एक्ट में तीन दोषियों को जेल में बितायी अवधि की सजा
सोनभद्र। एनडीपीएस एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी न्यू कोर्ट यशवंत कुमार मिश्र की अदालत ने सोमवार को तीन दोषियों को जेल में बितायी अवधि की सजा सुनाई। इसके अलावा पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया, न देने पर दो-दो माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

पहला और दूसरा मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र का है। शक्तिनगर पुलिस ने 16 जुलाई 2011 को देखभाल क्षेत्र एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर काली मंदिर तिराहा से बिहार प्रांत के गोपलगंज जिला अंतर्गत विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया सलेमपुर निवासी लालबाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल बीना कॉलोनी निवासी रमेश कुमार पनिका को 18 दिसंबर 2012 को दो किलो 250 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। वहीं तीसरे मामले में घोरावल पुलिस ने सोतिल भैरवा तिराहे से 16 जून 2010 को पांच किलो गांजा के साथ सतौहा गांव निवासी राजित यादव को गिरफ्तार किया था। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर रमेश कुमार पनिका और राजित यादव के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने तीनों दोषियों लालबाबू सिंह, रमेश कुमार पनिका और राजित यादव को उपरोक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed