फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Five accused arrested in separate cases.

Faridabad News: अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी पकड़े

Mon, 24 Aug 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in separate cases.
फरीदाबाद। रुपये के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, चाकू से हमला और हत्या के प्रयास के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना खेड़ीपुल, डबुआ और सिटी बल्लभगढ़ की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन


थाना खेड़ीपुल पुलिस ने भारत कॉलोनी निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से गुरुग्राम के गांव मौजाबाद का रहने वाला है। शिकायतकर्ता अंकित के अनुसार 21 अगस्त को पुनीत ने रुपये देने के बहाने उसे गली के बाहर बुलाया था। वहां सोनू, धवल समेत अन्य युवक मौजूद थे। रुपये को लेकर बातचीत के दौरान गाली-गलौज और धमकी देने के बाद पुनीत ने चाकू से हमला कर दिया, जबकि अन्य युवकों ने मारपीट की। दूसरे मामले में थाना डबुआ पुलिस ने पर्वतीय कॉलोनी निवासी नीरज और जीवन नगर पार्ट-दो निवासी अवनेश को गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में थाना सिटी बल्लभगढ़ पुलिस ने खुर्जा निवासी मोहम्मद आसिक उर्फ आरिफ को गिरफ्तार किया। एक अगस्त को अज्जी कॉलोनी में रुपये मांगने को लेकर आसिफ से उसकी कहासुनी हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed