{"_id":"593991fa4f1c1bc71c8b45c1","slug":"81496945146-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हटाई गई शराब की दूकान तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं हटाई गई शराब की दूकान तो करेंगे आंदोलन
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हटाई गई शराब की दूकान तो करेंगे आंदोलन
अनपरा। अनपरा परियोजना गेट नंबर एक के पास परियोजना की जमीन पर शराब दूकान खोलने का विरोध तेज हो गया है। विभिन्न यूनियनों ने परियोजना सीजीएम त्रिभुवन तिवारी को पत्र सौंपकर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। बैठक कर आंदोलन की भी रणनीति बनाई गई।
काशी मोड़ से अनपरा बाजार के परियोजना गेट और कालोनी प्रवेश द्वार के बीच से रास्ता गुजरा हुआ है। इसी रास्ते के किनारे शराब की दूकान खोलने की कोशिश चल रही है। विद्युत मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एके माथुर, प्राविधिक कर्मचारी संघ के कासिम हसन, जूनियर इंजीनियर संगठन के हरिशंकर चौधरी, आशुतोष द्विवेदी, विद्युत मोर्चा संगठन के महेंद्र यादव, अभियंता संघ के सिद्धार्थ, अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद, सचिव अरविंद चौधरी, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अल्ताफ, अनूप वर्मा आदि का कहना था कि सुरक्षा के लिहाज से यह रास्ता काफी संवेदनशील है। रास्ते में शराब दूकान खोलने से महिलाओं-युवतियों को परेशानी होगी। सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी ने कहा कि परियोजना क्षेत्र में शराब दूकान खोलने की अनुमति नहीं दी जा सकती। डीएम से दूकान हटवाने का अनुरोध किया गया है। दूकान नहीं हटी तो परियोजना की सुरक्षा प्रभावित होगी।