फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी ढंग से दो ट्रैक्टरों का करा दिया रजिस्ट्रेशन

फर्जी ढंग से दो ट्रैक्टरों का करा दिया रजिस्ट्रेशन

Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ढंग से दो ट्रैक्टरों का करा दिया रजिस्ट्रेशन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को फर्जी सेल्स सर्टिफिकेट के जरिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय से ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस एआरटीओ दफ्तर से रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात जुटाने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी वादी अशोक पाठक की मां सिद्धेश्वरी आटो सेल्स के प्रोपाइटर हैं। उनका कहना है कि वह आयशर ट्रैक्टर के सेल्स स्पेयर की बिक्री व वर्कशाप की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करते है। उनके फर्म द्वारा एक ट्रैक्टर आरके सिंह व एक ट्रैक्टर बबुआराम को बेचा गया था। विनोद कुमार पांडेय ने फर्जी ढंग से मां शारदे आटो सेल्स औड़ी मोड़ का प्रोपाइटर जाहिर करते हुए सेल्स सर्टिफिकेट कर उक्त दोनों ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोनभद्र के यहां से करवा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने फर्जी कागजात तैयार ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन कराने की लिखित रूप से शिकायत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से किया। 12 जुलाई 2017 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कथित मां शारदा आटो सेल्स को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए पत्र जारी किया, लेकिन अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया। पुलिस ने बताया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर वादी अशोक पाठक की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी विनोद पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed