फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   इम्तियाज हत्याकांड: रिमांड पर लिए गया शूटर पहुंचा जेल

इम्तियाज हत्याकांड: रिमांड पर लिए गया शूटर पहुंचा जेल

Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
इम्तियाज हत्याकांड: रिमांड पर लिए गया शूटर पहुंचा जेल
सोनभद्र। चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर कश्मीर रॉकेट को पुलिस ने शनिवार को जिला कारागार गुर्मा में दाखिल कर दिया। कोर्ट ने शूटर को पुलिस को तीन दिन की रिमांड पर दिया था। शूटर पुलिस को फरार शूटरों के घर तक ले गया, लेकिन एक भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पूछताछ के दौरान काश्मीर ने कई अहम जानकारियां दी है। उसको आधार मानकर पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे प्रीतनगर चोपन के ग्रेवाल पार्क में वालीबाल खेलने पहुंचे इम्तियाज की गोली मारकर शूटर कश्मीर पासवान निवासी चकनार कस्तूरी, अखिलेश कुमार संतोष पासवान शशि चंद्रवंशी ने हत्या कर दी थी। अचानक कारबाइन लाक होने के कारण कश्मीर को हत्या में प्रयुक्त कारबाइन के साथ लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जबकि तीन शूटर भागने में सफल हो गए थे। एक नवंबर को कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने कश्मीर को रिमांड पर लेकर उसके साथ बिहार-झारंखड में फरार शूटरों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी। लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिले। रिमांड पर लिए गए शूटर ने चेयरमैन की हत्या के लिए किसने उन लोगों से संपर्क कर कितने रुपये में सुपारी दी थी और हत्या के पहले व बाद में कितनी धनराशि मिलनी थी आदि के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं शूटर ने 24 अक्तूबर की रात चोपन में जिस मकान के कमरे में वह साथियों के साथ रूका था वहां भी पुलिस को ले जाकर दिखाया। अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि रिमांड पर लिए गए शूटर को जेल में दाखिल करा दिया गया। फरार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed