फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने को लेकर भिड़े

वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने को लेकर भिड़े

Sun, 23 Sep 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने को लेकर भिड़े
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघुआरी गांव में शनिवार को वन विभाग की भूमि पर कब्जा करने को लेकर सगे भाईयों में मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे डॉयल 100 के जवानों ने तीन लोगों को हिरासत मेें ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे वन विभाग की भूमि के बंटवारे को लेकर सगे दो भाइयों में मारपीट शुरू हो गई। शोर-शराबा सुनकर मारपीट करने वालों के घरवाले मौके पर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान किसी ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। हालांकि पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर तीन को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष से एक और दूूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। कहा कि पिछले कई वर्षों से तीनों वन विभाग की भूमि को जोत कोड़ कर रहे हैं। अब उसी भूमि का बंटवारा करना चाह रहे हैं। कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed