फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निजी सुरक्षा एजेंसियों पर उठ रहे सवाल

निजी सुरक्षा एजेंसियों पर उठ रहे सवाल

Sat, 12 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
निजी सुरक्षा एजेंसियों पर उठ रहे सवाल
अनपरा। एनसीएल में लगी निजी सुरक्षा एजेंसियों पर डीजल व कबाड़ चोरी के आरोप लगने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने निजी सुरक्षा कर्मियों की जांच कर चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

एनसीएल की बीना, कृष्णशिला, खड़िया, दुधीचुआ परियोजना में लगे निजी सुरक्षा एजेंसी के मिलीभगत से प्रतिदिन डीजल व कबाड़ की चोरी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि खड़िया व शक्तिनगर में संचालित दुकानों में चोरी का डीजल व कबाड़ खपाया जा रहा है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित थानों की पुलिस से की लेकिन इस अवैध कारोबार को लेकर पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है । बता दें की खऌिय़ा के अंबेडकर नगर में संचालित कबाड़ दुकान की जांच में इसका खुलासा हो सकता है लेकिन मिलीभगत के चलते पुलिस शांत है। शक्तिनगर व खड़िया क्षेत्र के रामवृक्ष, प्रशांत, अंकुश दूबे, रामलखन सिंह ने डीजल व कबाड़ चोरी पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में बीना परियोजना के स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाती है। चोरी का मामला खुलने पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed