{"_id":"5cb61851bdec221468053702","slug":"61555437649-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी श्रमिक चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के आरोप मे एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी श्रमिक चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के आरोप मे एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजपुर (सोनभद्र)। कई महीनों से फर्जी श्रमिक चरित्र प्रमाण पत्र बनाकर स्थानीय एनटीपीसी पावर प्लांट की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
एनटीपीसी रिहंद परियोजना में ज्योति इंजीनियरिंग वर्क में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत मृत्युंजय की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार की शाम पुराने शॉपिंग सेंटर के पास से ग्राम मलखानपुर, जिला-प्रयागराज, इलाहाबाद निवासी नीरज यादव पुत्र माताफेर यादव हाल पता टीटीएस प्रथम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृत्युंजय ने अपने 9 श्रमिकों का सत्यापन कराने के लिये आरोपी नीरज को 700 रुपए की दर से 6300 रुपये दिये थे। पर जब मृत्युंजय सीआईएसएफ कार्यालय में उक्त पेपर लेकर पहुंचा तो बताया गया कि सभी सत्यापन फर्जी है। जिस पर मृत्युंजय ने नीरज से अपना पैसा मांगा गया जिस पर आरोपी आनाकानी करने लगा। मामला पुलिस में पहुंचने पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को धर दबोचा।
इनसेट
आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मी का पुत्र
बीजपुर। फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के गोरखधंधे में संलिप्त गिरफ्तार आरोपी नीरज यादव एक रिटायर्ड यूपी पुलिस कर्मी का बेटा बताया जा रहा है। जन चर्चा पर गौर करें तो यह जालसाजी के धंधे में लंबे समय से संलिप्त था इसकी शिकायत कई बार पुलिस से लोगों ने की थी लेकिन पुलिस के पास प्रयाप्त सबूत नहीं थे इस लिए पुलिस हाथ डालने से बच रही थी ।