{"_id":"5c49fc37bdec227357414876","slug":"61548352567-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से संविदाकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। क्लब एक के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में तेज रफ्तार से आ रही एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट ऊपर उछलते हुए सड़क पर गिर गया। इससे उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। आननफानन में उसे परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके सिर और पैर में कई टांके लगाने पड़े। संविदा कर्मी रमेश प्रसाद गुप्ता (36) पुत्र विश्वनाथ निवासी दो प्रथम-173 गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे क्लब नंबर एक के समीप साइकिल से कहीं जा रहा था कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित डस्टर कार की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना परिजनों द्वारा ओबरा पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।